बिहार चुनाव : बीजेपी एक महीने में प्रदेश भर में 500 से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेगी

पटना : बिहार के दौरे पर पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऐलान किया कि अगले एक महीने में प्रदेश भर में 500 से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होंगे। हर जिले में बूथ समीक्षा बैठकें होंगी ताकि जमीनी स्तर तक चुनावी रणनीति को मजबूत किया जा सके। नड्डा ने साफ संकेत दिया कि बीजेपी अब प्रचार से ज्यादा संगठन और समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाने की रणनीति पर जोर दे रही है।

नड्डा ने कहा कि सीट बंटवारे कोई विवाद नहीं है, इसे जल्द निपटा लिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रचार रैलियों में गठबंधन के नेताओं की संयुक्त मौजूदगी जनता को एकजुटता का संदेश देगी। बिहार विधान सभा चुनाव नवंबर में होने है। चुनाव का एलान अक्टूबर में होगा।

जेपी नड्डा ने बीजेपी नेताओं को टास्क दिया

नड्डा ने पांचवां सूत्र रखते हुए कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत जनता तक पहुंची योजनाएं हैं. उज्ज्वला, हर घर नल जल, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन जैसी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाना ही पार्टी की असली ताकत है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *