पटना / दिल्ली : वरिष्ठ संवाददाता
J P nadda- BL santosh calls meeting in patna:
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष 13 सितम्बर पटना में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रत्याशी चयन आंतरिक सर्वे और विधायकों के प्रदर्शन पर चर्चा होगी।
इसी बीच 13 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं संगठन महामंत्री बीएल संतोष पटना पहुंच रहे हैं। दोनों नेताओं ने प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं संगठन से जुड़े रणनीतिकारों की अलग-अलग चार सत्र में बैठक बुलाई है। इस बैठक में संगठनात्मक बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर संगठन की रिपोर्ट, आंतरिक सर्वे रिपोर्ट एवं वर्तमान विधायक एवं मंत्रियों के विरुद्ध सत्ता विरोधी लहर के साथ ही विधानसभा क्षेत्र की गतिविधियों फीड बैक लेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में बताया कि 13 सितंबर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के उपरांत 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्णिया आ रहे हैं। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 18 सितंबर को बिहार यात्रा कार्यक्रम निर्धारित हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीते 11 वर्षों में 54 बार और इस वर्ष 6 बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। हर दौरे पर मोदी बिहार के हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हैं।

