चुनावी साल में बिहार को तोहफा : 4 अमृत भारत सहित 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाएगी रेलवे, जानें रूट

दिवाली-छठ जैसे त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे देश में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. 2 महीने के लिए ये ट्रेनें पूरे देश में चलेंगी.

दिल्ली :

बिहार में विधान सभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर में होने हैं. वोटरों के मिजाज को बदलने के लिए सरकारी नौकरियों की पिटारा खोले से लेकर अब नए ट्रेन चलाने का निर्णय हुआ है. बिहार के लोग छठ दीपावली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों पर बड़ी संख्या में दिल्ली उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से अपने घर लौटते हैं. दीपावली और छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्यां में वोटर्स अपने घर बिहार पहुँचने वाले हैं. संभव है कि ये वोटर्स अपना मत भी डालकर ही वापस अपने कर्म भूमि (अन्य प्रदेशों) को लौटेंगें. दीपावली और छठ पर्व के दौरान बिहार आना जाना आसान होगा.

त्योहार की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 12,000 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. इन त्योहारों पर बड़ी संख्यां में लोग अन्य राज्यों से बिहार अपने घर पहुँचते हैं. ये लोग रोजी रोटी के लिए पलायन करके घर से दूर रहते हैं. अब दिवाली-छठ जैसे त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे देश में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. 2 महीने के लिए ये ट्रेनें पूरे देश में चलेंगी. अन्य राज्यों से चलने वाली ट्रेन की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी. बिहार के लिए 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाएगी इनमें 4 अमृत भारत ट्रेन भी शामिल है.

दिवाली और छठ जैसे त्योहारों में बिहार-यूपी जाने वाली ट्रेनों में टिकट मिलना सबसे बड़ी चुनौती होती है. लेकिन इस बार रेलवे ने यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए खास प्लान बनाया है. दिवाली-छठ जैसे त्योहारों में भीड़ को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूरे देश में 12,000 स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. 2 महीने के लिए ये ट्रेनें पूरे देश में चलेंगी.

बिहार के लिए 4 अमृत भारत ट्रेनों का ऐलान

अमृत भारत: गया जी से दिल्ली
सहरसा से अमृतसर
छपरा से दिल्ली
मुजफ्फरपुर से हैदराबाद

इसके अलावे बुद्ध सर्किट ट्रेन, भगवान बुद्ध से जुड़े प्रमुख स्थलों को जोड़ते हुए एक नई ट्रेन चलेगी, जो वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, फतुहा, पटना, राजगीर, नालंदा, गया और कोडरमा को कवर करेगा. बिहार में एक और वंदे भारत ट्रेन मिला है. पूर्णिया से पटना के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *