Asia Cup: टीम इंडिया का एलान, दुबई और अबू धाबी में टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक चलेगा

मुंबई : एशिया कप के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सेल्क्टर अजीत अगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एशिया कप की टीम का एलान किया.

इसके पहले मुंबई में बीसीसीआई की चयन समिति की बैठक हुई. इस बैठक में नए टीम के नामों पर मुहर लगाई गयी. कुल 17 की जगह 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है. सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे, वहीं शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. इससे पहले अक्षर पटेल टीम की उपकप्तानी थे. जसप्रीत बुमराह एशिया कप में टीम इंडिया के लीड गेंदबाज होंगे. व्हाइट बॉल फॉर्मेट में लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे श्रेयर अय्यर को स्क्वाड में स्थान नहीं मिला है और मोहम्मद सिराज को भी बाहर रखा गया है.
https://x.com/BCCI/status/1957730261296111733

एशिया कप के लिए भारतीय टीम

India Asia Cup 2025 Squad: 2025 एशिया कप के लिए भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह.

10 सितंबर को दुबई में टीम इंडिया अपना पहला मैच

एशिया कप 2025 यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में होगा. यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से 28 सितंबर, 2025 तक चलेगा, और मैच दुबई और अबू धाबी में खेले जाएंगे. टीम इंडिया अपना पहला मैच 10 सितंबर को दुबई में मेज़बान UAE के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर होगी. तीसरा ग्रुप मुकाबला 19 सितंबर को दुबई स्टेडियम में भारत बनाम ओमान होगा. सुपर-4 चरण और फाइनल 20 से 28 सितंबर के बीच दुबई और अबू धाबी में आयोजित किए जाएंगे.

भारत में एशिया कप 2025 के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV पर फैंस ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के ज़रिए मैचों का लुत्फ़ उठा सकेंगे.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *