निशिकांत राय बने राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


पटना : निशिकांत राय को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. बिहार के मुंगेर के मान्यता प्राप्त तेजतर्रार पत्रकार निशिकांत राय को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (पंजीकृत) में कार्यकारी सम्पादक की एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने निशिकांत राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है. साथ ही साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,आसाम का प्रदेश प्रभारी का प्रभार दिया गया है.

निशिकांत राय वर्तमान में झारखंड दर्शन के कार्यकारी सम्पादक के रूप में पत्रकारिता में सक्रिय है. उन्हें पत्रकार हितों की मजबूती से आवाज उठाने वाले एक निर्भीक पत्रकार के रूप में जाना जाता है. नियुक्ति पत्र देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि निशिकांत राय संगठन की गरिमा, उद्देश्य और सिद्धांतो को सर्वोपरि रखते हुए पत्रकारों के हित में ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *