बिहार चुनाव : राजद की निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में होगी, लालू-तेजस्वी भाग लेंगे, तेजप्रताप आउट

पटना :

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवम्बर महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव की तैयारी में राजद भी जुटी है, इसी को लेकर राजद की निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज चार जुलाई को पटना के होटल मौर्या में होगी.

इस बैठक में बिहार चुनाव और संगठन की रुपरेखा और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. बैठक लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में होगी. इस बैठक में पार्टी के बड़े नेता भी शामिल होंगे. आपको बता दें कि गत 24 जून को फिर लालू यादव आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. 13वीं बार लालू पार्टी के नेशनल प्रेसीडेंट बने हैं. लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इस बैठक में शामिल नहीं होंगे कारण कि पारिवारिक विवाद में उन्हें पार्टी और परिवार से अभी हटाया गया है. इसके पहले राजद ने बड़े संगठनात्मक बदलाव भी किया है. जगदानंद सिंह की जगह अब मंगनी लाल मंडल को बिहार में नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. लालू प्रसाद अब नए अध्यक्ष के तौर पर नयी टीम भी जल्द बनायेगें.

राजद पार्टी की स्थापना 1997 में लालू प्रसाद यादव ने की थी. आज की कार्यकरिणी की बैठक में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसमें सभी सांसद, विधायक और पार्टी के अलग अलग राज्यों से आए सभी पदाधिकारी शामिल होंगे. जातिगत जनगणना, बफ्फ कानून, महगठबन्धन में सहयोगियों को साथ लेकर चलने और बेरोजगारी, विधान सभा चुनाव के पहले वोटर लिस्ट संशोधन से लेकर अन्य मुद्दे पर चर्चा होगी. इस दफे चुनाव में एन डी ए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होने जा रहा है.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *