पटना : उमेश नारायण मिश्रा।
बिहार विधान सभा चुनाव 2025 को फतह के लिए बीजेपी अब धर्म के एजेंडा को आगे कर रही है. वक्फ बोर्ड कानून पर मुस्लिम के विरोध को देखते हुए बीजेपी ने बिहार में धर्म वाले एजेंडा को हवा देने में जुटी है. इसी कड़ी में बीजेपी ने एलान किया है कि पटना के गांधी मैदान में सनातन महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जायेगा. बागेश्वर बाबा समेत तमाम धर्मगुरु इसमें शामिल होंगे. अभी तक बिहार में जातीय राजनीति, विकास की राजनीति, जंगल राज पर पॉलिटिक्स होता रहा है, और यही एजेंडा भी चुनाव में रहता है. इस बार बीजेपी अपने एजेंडा में धर्म को अपना हथियार बना रही है.
पटना के गांधी मैदान में 6 जुलाई को ‘सनातन महाकुंभ’ होगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया कि बागेश्वर बाबा सहित कई प्रमुख हस्तियां, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश भी शामिल होंगे. इस आयोजन से बिहार के गौरवशाली इतिहास में नया अध्याय जुड़ेगा.

