संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा, पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर सभी पर होगी चर्चा

दिल्ली :
Parliament Monsoon Session-2025 : संसद के मानसून सत्र की तारीख बदल गयी है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि अब मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा. इससे पहले यह सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी.

संसद की कार्यवाही 13 और 14 अगस्त को नहीं होगी

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई तारीखों को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को देखते हुए 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी. विपक्ष बीते संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है. संसद के दोनों सदन तीन महीने से ज्यादा समय के बाद 21 जुलाई को फिर से शुरू होंगे. इस साल संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था, लेकिन 4 अप्रैल को इस सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था.

केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया है कि सभी मुद्दों पर मानसून सत्र के दौरान चर्चा हो सकती है और इसके लिए अलग से सत्र बुलाने की कोई जरूरत नहीं है. कांग्रेस चाहती है कि पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, इसके बाद की सैन्य कार्यवाही, पुंछ, राजौरी, उरी और कुपवाड़ा में आम लोगों पर हुई गोलीबारी और सीजफायर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए.

बता दें कि इस बार मॉनसून सत्र के दौरान सरकार इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की भी तैयारी में है.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *