पटना : बिहार विधान सभा का बजट सत्र 28 फरवरी से प्रारंभ होगा और 28 मार्च तक चलेगा. इस दौरान सरकार जहां आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी, वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट भी पेश होगा. सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें होगी. मंत्रिमंडल से विधानमंडल के बजट सत्र की स्वीकृति के बाद इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. 28 फरवरी को ही सरकार सदन में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेगी. एक और दो मार्च को बैठक नहीं होगी. तीन मार्च को सदन में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा.
बजट सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें होगी. सत्र के पहले दिन 28 फरवरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगे. एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किये गये विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं की जानकारी देंगे. इसके अलावा पहले दिन ही राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों को सदन में पेश किया जाएगा.
उमेश नारायण मिश्रा

