ब्रिटेन शाही परिवार : प्रिंस हैरी और मेगन प्रिंस और प्रिंसेस के तौर पर खत्म होंगे सारे विशेषाधिकार

न्यूज डेस्क

ब्रिटेन के शाही परिवार में अब बड़ा उलट-फेर देखने को मिलेगा. प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्कले भले ही राजमहल बकिंघम पैलेस में लौट रहें हैं, लेकिन अब शाही परिवार के सदस्य के तौर पर वापस नहीं रह पाएंगे. महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को इस निर्णय के बारे में अवगत कराया है गया है. बकिंघम पैलेस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा कर दी है. ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने एक साल पहले शाही जिम्मेदारियों को छोड़ दिया था. उस समय भी उनके फैसले को लेकर लोगों को काफी आश्चर्य हुआ था और अब वापस आने के फैसले से भी लोग आश्चर्यचकित हैं.

एक साल पहले शाही परिवार से दूर हुए थे प्रिंस हैरी

लगभग एक साल पहले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने अमेरिका में कई इंडस्ट्रीज से जुड़कर एक नया जीवन शुरू किया था और अब कैलिफोर्निया में रहते हैं. हालांकि साल 2020 की शुरुआत में क्वीन के साथ बैठक में हैरी ने शाही परिवार से दूर जाने के फैसले का एक साल में रिव्यू करने सहमति जताई थी. बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स ने महारानी को कंफर्म किया है कि वे द रॉयल फैमिली के कामकाजी सदस्य के रूप में नहीं लौटेंगे. महारानी ने उनको पत्र लिखा है कि रॉयल फैमिली के कार्यों से दूर होने के कारण सार्वजनिक सेवा के जीवन के साथ आने वाली जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को जारी रखना संभव नहीं होगा. इसलिए उनकी मानद सैन्य नियुक्तियां और राजकुमार और राजकुमारी के पद महारानी को लौटा दिए जाएंगे और फिर इन्हें रॉयल फैमिली के सदस्यों के बीच वितरित कर दिया जाएगा.

प्रिंस हैरी और मेगन से सभी उपाधियां वापस ली जाएंगी

फिलहाल प्रिंस हैरी को शाही परंपरा के अनुसार कई सैन्य उपाधि और कॉमनवेल्थ से जुड़े अपॉइटमेंट सहित कई अधिकार मिले हुए हैं. इसी तरह उनकी पत्नी मेगन को कई मानद उपाधि प्राप्त हैं, लेकिन महारानी के इस फैसले के बाद ये सभी उपाधियां प्रिंस हैरी और मेगन से वापस ले ली जाएंगी.

शाही परिवार से अलग होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने शाही परिवार से अलग होने के लिए औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके तहत उन्हें शाही उपाधि ‘हिज और हर रॉयल हाइनेस’ छोड़नी होगी. इसके साथ ही उन्हें अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा. इस समझौते के साथ ही ये दंपति अब आधिकारिक क्षमता में महारानी का प्रतिनिधित्व नहीं करेगा. बकिंगघम पैलेस ने शनिवार (18 जनवरी) रात एक बयान में कहा कि ड्यूक और डचेज ऑफ ससेक्स अपनी एचआरएच उपाधियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे क्योंकि अब वे शाही परिवार के कार्यकारी सदस्य नहीं हैं.

प्रिंस हैरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते हैं और प्रिंस चार्ल्स व प्रिंसेस डायना के बेटे हैं. अब इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन जो अपने आठ माह के बेटे आर्ची के साथ पहले से कनाडा में हैं, वह लंबित शाही कार्यों के लिए कुछ समय के लिए ब्रिटेन लौट सकती हैं, जब तक कि नया समझौता अमल में नहीं आ जाता. यह समझौता मार्च के अंत में शुरु होता है. हालांकि प्रिंस हैरी तब तक अपने शाही कर्तव्य निभाते रहेंगे, जिसमें सोमवार (20 जनवरी) को लंदन में अफ्रीकी नेताओं का शिखर सम्मेलन भी शामिल है. अब उम्मीद है कि मार्च तक प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन से सभी शाही कर्तव्यों को वापस ले लिया जाएगा.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *